Moradabad News: मुकदमा वापस लेने के लिए दे रहे जान से मारने की धमकी
मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला बाजार शाहाबाद रोड निवासी आमना खातून ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि सरकड़ा गांव स्थित जोत की जमीन पर ताऊ, चाचा ने उसके पति को अविवाहित बताकर अपने चढ़वा लिया। जिसका मुकदमा उसके बेटे आमिर हुसैन ने एसडीएम बिलारी के अदालत में डाल रखा है। यह सभी लोग उसके बेटे को जान से मारने की धमकी मोबाइल पर दे रहे हैं। उसका बेटा ऑटो रिक्शा चलाता है और देर रात घर आता है। आरोपी कभी भी उसके बेटे की हत्या कर सकते हैं। इस मामले को लेकर कार्यवाही की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.