Moradabad News: मिशन शक्ति अभियान में बालिकाओं को किया जागरूक
मुरादाबाद, अक्टूबर 15 -- Moradabad News: मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत गुरुवार को थाना भगतपुर की महिला सुरक्षा टीम-14 ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय तहमदान में जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया। इसमें बालिकाओं को करियर निर्माण, महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। टीम ने सुकन्या समृद्धि, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया।बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मिशन शक्ति : महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.