मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- Moradabad News: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मिशन कंपाउंड में गुरुवार रात चोर ने चार मकानों को निशाना बनाया। दो में सामान चोरी करके ले गया, जबकि अन्य मकान में चोरी की कोशिश नाकाम रही। सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है। चोरी करने का आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थाना सिविल लाइंस के मिशन कंपाउंड में गुरुवार रात छत पर बने ममटी के रास्ते चोर ने घरों में घुसकर चोरी की। बताया गया कि रिटायर्ड शिक्षिका के सालिनी सिंह के मकान में छत के रास्ते घुसकर दो मोबाइल फोन और तीन पर्स में रखी नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये का माल समेट कर ले गए। इसके अलावा मोहल्ले में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड एलिक आर सिंह और उनकी पत्नी सीमा के घर से चोर 35 हजार रुपये की नकदी, सोने क...