Moradabad News: मिड-डे मील एनजीओ चयन में धांधली के आरोप, दो दिन में मांगा जवाब
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मिड-डे मील योजना के तहत एनजीओ चयन में धांधली की शिकायत पर बीएसए अमित सिंह ने जिला समन्वयक अखिलेश सागर से दो दिन में साक्ष्यों सहित जवाब मांगा। रामपुर निवासी राजेश कुमार सक्सैना ने आरोप लगाया कि जिले में दस साल से अधिक समय से एनजीओ चयन में नियमों और शासनादेशों का उल्लंघन कर चहेती संस्थाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान टेंडर प्रक्रिया में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय ने सात सितंबर को आख्या मांगी थी। जवाब नहीं मिलने पर आठ अक्टूबर को दोबारा निर्देश दिए। अब बीएसए ने संबंधित जिला समन्वयक को स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.