मुरादाबाद, अगस्त 11 -- Moradabad News: मझोला के डिडौरी निवासी सोहनलाल ने गांव के ही आटा चक्की चलाने वाले विनोद और उसके बेटे अतुल के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में सोहनलाल ने बताया कि 8 अगस्त को शाम करीब छह बजे वह विनोद की चक्की पर आटा लेने गया था। उसी दौरान विनोद और उसके बेटे अतुल ने गाली गलौज और मारपीट कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...