मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के गांव राजूपुर मिलक निवासी एक महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट, घर में घुसकर हमला, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और फायरिंग सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के नूर हसन, जमनीशा, नगमा, दानिश, नजबुल हसन और निशा से उसके परिवार की पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते 28 मई 2026 की सुबह वह घर से कूड़ा डालने जा रही थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच पर केस रास्ते में एक आरोपी ने उसके साथ अभद्र टिप्पणी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अन्य आरोपी भी लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस...