Moradabad News: मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 7 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकीम पुत्र खालिद हसन, निवासी ग्राम अक्का भीकनपुर भोजपुर ने बताया कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे मामूली कहासुनी को लेकर गांव के वाहिद, फरीद आलम पुत्र वाहिद, सायरन पत्नी वाहिद तथा उजमा पुत्री वाहिद ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.