मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। गांवों के विकास को जन सहभागिता के आधार पर प्रभावी बनाने की मातृभूमि योजना को व्यापक प्रचार किया जाएगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत इसके लिए अभियान चलाएंगे। गांवों में लोगों से संपर्क करके आर्थिक सहयोग की मांग करेंगे। शासन की ओर से शुरू इस पहल में गांवों के विकास में योगदान देने वालों से सरकार खर्च का 60 प्रतिशत सहयोग लेगी। परियोजना का बाकी 40 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी। ऐसा करने वाले लोगों के इस सहयोग से गांव का विकास कराया जाएगा। इस कार्य के प्रस्ताव संबंधित व्यक्ति, संस्था या खर्च में 60 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने वालों से लिए जाएंगे। गांव, देश और समाज के लिए काम करने वालों को विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जाएगा।जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा का कहना है कि मंडलायुक्त की ओर से इस ...