Moradabad News: माता ब्रह्मचारिणी की आराधना से गूंजते रहे माता के भवन
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां भगवती के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर घटों की गूंज और जयकारों के साथ माता के दर्शन किये। उन्हें चुनरी पहनाई और नारियल अर्पित कर मन्नतें मांगीं। श्रद्धालुओं की मुख्य भीड़ लाल बाग स्थित काली माता मंदिर पर रही। काली माता मंदिर के महंत महाकाल गिरि ने बताया सुबह कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने आना शुरू कर दिया। पांच बजे मंदिर खुलते ही श्रद्धालुओं ने माता के जयकारों के साथ माता के दर्शन किये। इस दौरान घंटों की गूंज भी होती रही। माता के भवन कें दोनों द्वार से प्रसाद चढ़वाया गया। द्वार पर बल्ली लगाकर बंद रखा गया। श्रद्धालुओं का प्रसाद बाहर से ही लेकर चढ़वाया गया। श्रद्धालुओं ने सेल्फी लेने का भी खास क्रेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.