मुरादाबाद, अक्टूबर 11 -- Moradabad News: मुरादाबाद। घट स्थापना के साथ रविवार से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हो गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लालबाग स्थित काली माता मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। माता के जयकारों और घंटों की गूंज के बीच भक्तों ने चुनरी और नारियल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। लालबाग स्थित काली माता मंदिर में सुबह पांच बजे कपाट खुलने से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भक्तों को अलग-अलग स्थानों पर रोककर कतारबद्ध तरीके से माता के भवन तक पहुंचाया गया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निकासी दूसरे द्वार से कराई गई, जिससे व्...