मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव राई भूड़ में मां बाप के साथ खेत से पशुओं का चारा काटने पहुंची युवती पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। युवती की चीख निकलते ही मां- बाप ने शोर मचाया तो किसानों की भीड़ मौके की ओर दौड़ पड़ी। जिस्से तेंदुआ युवती को छोड़कर भाग गया। पीआरबी पुलिस की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेंदुंए के हमले से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हमला करने वाले गांवों में सुरक्षा के दृष्टिगत पिंजरा लगवाने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव राई भूड़ निवासी अमर सिंह की बेटी मंजू 27 अपनी मां मुन्नी और पिता अमर सिंह के साथ खेत से बाजरा और चारा काटने के लिए पहुंची। रविवार दोपहर लगभग 2 बजे जब वह बैठकर चारा काट रही थी तभी अचानक तेंदुआ वहां आ गया और उसने युवती की गर्दन दबोच ली। युव...