Moradabad News: मां के बाद गागन नदी से 100 मीटर दूर मिला मासूम बेटे का शव
मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मलकद्दा में गागन नदी के अस्थाई पुल पर बाइक फिसलने के बाद मां के साथ रामगंगा में बहे दो साल के मासूम केशव का शव करीब 18 घंटे बाद शनिवार सुबह 11:30 बजे घटना स्थल से 100 मीटर दूर बरामद हुआ। महिला का शव शुक्रवार रात ही मिल गया था। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के बाद महिला पति और बच्चों के साथ बाइक से लौट रही थी, इसी दौरान परिवार पानी में बह गया था। पति और दो बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया था। शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। गांव मोहम्मदपुर ध्यान सिंह निवासी अनिल जाटव राजमिस्त्री का काम करता है। घर में किराना की छोटी सी दुकान भी खोल रखा है। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर अनिल अपनी पत्नी किरण देवी(32) और तीनों बच्चों को लेकर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.