Moradabad News: मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना के साथ हुआ भजन-कीर्तन
मुरादाबाद, अक्टूबर 14 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बुधवार को नगर व क्षेत्र के मंदिरों में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव के साथ की गई। खाकेश्वर मंदिर, श्री शिवधाम पंचशील मंदिर, सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज स्थित दुर्गा मंदिर, कैनाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, माता मंदिर सहित सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पुजारियों ने मां कूष्मांडा की आरती कर कथा का वाचन किया। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और शाम को आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने मां के दरबार में पहुंचकर सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आदि शक्ति के कूष्मांडा स्वरूप की आराधना कर समृद्धि की मन्नत मांगी यह भी पढ़ें- Auraiya News: चौथे दिन मां कूष्मांडा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.