Moradabad News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। नगर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या रही। भक्तों ने माता रानी को फल, फूल, मिष्ठान भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आरोग्य की कामना की। श्रीरामलीला स्थित माता महाकाली मंदिर,श्री राम ज्योति मंदिर, ब्राह्मण धर्मशाला मोहल्ला बिशनपुर के सामने स्थित मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में शाम को महिलाओं ने मां कालरात्रि का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माता की महिमा का वर्णन किया और प्रसाद वितरित किया। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: सातवें नवरात्र को माता कालरात्रि की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.