मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में रविवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ मौके पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हिंदू कॉलेज स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। जिसमें जिले के सभी महाविद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने लाइव प्रसारण देखा। ​समारोह के दौरान मुरादाबाद के शिक्षकों को विधान परिषद सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व महापौर विनोद अग्रवाल ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने योजना के दूरगामी लाभों की जानकारी दी और इसे शिक्षकों के सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। महापौर विनोद अग्रवाल ने भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय की सराहना की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित कि...