मुरादाबाद, सितम्बर 22 -- Moradabad News: नगर निगम परिसर में महिला से मारपीट से जुड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। वादिनी ठाकुर मंजू राठौर की ओर से दाखिल आपराधिक पुनरीक्षण में नगर निगम के पूर्व में अधिकारी रहे व कर्मचारियों समेत 10 के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर जिला एवं सत्र न्यायालय ने रिविजन स्वीकार करते हुए आरोपियों को नोटिस जारी किए हैं। 28 सितंबर 2026 तक जवाब देने के निर्देश दिए हैं। रिविजन में भी तत्कालीन उप नगर आयुक्त रामपाल, नगर निगम कर्मचारी नेता मोहम्मद सुभान अली, सफाई कर्मचारी नेता ओमी लाल वाल्मीकि, प्रेम बाबू वाल्मीकि, धर्मेंद्र मुल्तानी, गीता सक्सेना, नीरज पाल पाराशर, अनिल लश्करी, नजीर सौरभ और मोहम्मद आशिक शामिल हैं। इसके अलावा 5-6 अज्ञात महिलाओं और करीब 50-60 अज्ञात लोगों का भी उल्लेख किया है। पीड़िता मंजू राठौर ने आरोप लगाया ...