Moradabad News: महिला सुरक्षा टीम ने छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: महिला सुरक्षा टीम-13 ने गुरुवार को नगर के मुख्य बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिला उपनिरीक्षक अंजलि रानी, कांस्टेबल गौरव कुमार और महिला कांस्टेबल स्वाति ने बाजार में भ्रमण कर छात्राओं एवं महिलाओं को 101 अग्निशमन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा टीम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.