Moradabad News: महिला समेत दो लोगों को सांप ने काटा
मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: बिलारी। गांव धर्मपुर कलां में एक महिला और जमालपुर में एक पुरुष को सांप ने काट लिया। दोनों को एंटी वेनम देकर उपचार किया गया। बिलारी के गांव धर्मपुर कलां निवासी अवंतिका अपने घर में काम कर रही थी। इस बीच कपड़े सुखाने के लिए परात में से कपड़े उठाने के दौरान अचानक सांप ने हाथ में दो बार काट लिया। शोर मचाने पर परिवार के लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने एंटी वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू कर दिया। वहीं, जमालपुर निवासी विजयपाल सिंह अपने धान के खेत में खाद डाल रहे थे। उसी समय उनका पैर सांप के ऊपर चला गया, सांप ने उन्हें काट लिया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने एंटी वेनम इंजेक्शन देकर उपचार शुरू किया। दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल सिंह ने कहा कि सर्पदंश जैसी घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.