Moradabad News: महिला पर जानलेवा हमला, तमंचे सहित आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गंजोवाली गांव में रास्ते में हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ मारपीट करने के बाद उस पर तमंचे से फायर करने का प्रयास किया। फायर मिस होने पर आरोपी ने तमंचे की बट से हमला कर महिला को घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी नाजिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी तहसीना घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही आसिफ का रिक्शा खड़ा था। रिक्शा हटाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के कुछ देर बाद आसिफ उनके घर पहुंच गया और तहसीना के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने तमंचे से फायर कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.