Moradabad News: महिला को मारपीट कर घायल करने में तीन पर केस
मुरादाबाद, जुलाई 8 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव रुस्तम नगर सहसपुर में मोहल्ले के ही लोगों ने महिला को मारपीट करके घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रुस्तमनगर सहसपुर की वीरवती पत्नी हर प्रसाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि 27 जून को रात करीब 8 बजे वह घर पर थी,तभी मोहल्ले के रहने वाले वरुण, अरुण के अलावा विनोद जोकि उसके दरवाजे पर गाली गलौच कर रहे थे। जब उनसे मना किया तो सभी ने उन्हें लात घूसों से बुरी तरह से पीटा। जिससे उनके सिर में शरीर पर गुम व खुली चोटें आई। अब वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में अब दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.