Moradabad News: महिला को मारपीट करके घायल करने पर दामाद और उसके भाई पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: नगर के मोहल्ला साहूकुंज के रहने वाली महिला ने अपने ही दामाद और उसके भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। विधवा महिला राजबाला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है कि उसके दामाद अर्जुन तथा उसके भाई सत्येंद्र निवासी ग्राम खवारिया थाना कुढ़फतेहगढ़ जिला संभल मार्च माह में उसके घर पर आए। इस बीच जरूरत बताते हुए पचास हजार रुपए उधार ले गए। जब उनसे तकादा किया तो 24 जून को दोनों घर पर आए और बीस हजार की और मांग करने लगे। जब मना किया तो उन्हें लात घुसो से बुरी तरह से पीटा बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.