Moradabad News: महिला की एडिटेड फोटो इंस्टाग्राम पर की वायरल, केस दर्ज
मुरादाबाद, जुलाई 26 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र निवासी महिला और उसके परिजनों की फोटो एडिट करके कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना कटघर के लाजपतनगर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोई अंजान व्यक्ति उसकी और उसके परिवार वालों की फोटो गलत तरीके से एडिट कर रहा है। आरोपी इंस्टाग्राम पर सोनू राजपूत नाम की आईडी से उक्त फोटो वायरल कर रहा है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एआई से बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित की फोटो
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.