Moradabad News: महाशिवरात्रि को लेकर कांवड पथ का किया निरीक्षण
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: सावन महाशिवरात्रि का पर्व करीब आने पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। सोमवार को थाना प्रभारी डिलारी बिजेंदर कुमार के नेतृत्व में सीओ ठाकुरद्वारा आशीष कुमार प्रताप सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ कांवड पथ रूट का निरीक्षण किया। गांव मलकपुर सेमली से पैंदापुर आलियाबाद, करनपुर, रहटा माफ़ी, डिलारी, तगा वाला, जमशेदपुर, आदि में भ्रमण कर शिव भक्तों के विश्राम के लिए शिविर और भंडारों की जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कांवड़ पथ पर अतिक्रमण कर रास्ता प्रभावित न करें, जिससे शिव भक्तों को परेशानी न हो। सन्यासी आश्रम पहुंचकर लोगों से वार्तालाप भी कर शिवरात्रि के महापर्व को सकुशल मनाने की अपील भी की ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.