मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: साहू मोहल्ला स्थित माता श्री अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास बृजेश गोस्वामी ने महारास, उद्धव चरित्र और रुक्मणी विवाह के प्रसंग सुनाए। उन्होंने भगवान कृष्ण की गोपियों के साथ रास लीला एवं रुक्मणी विवाह के माध्यम से उनके अलौकिक प्रेम उत्सव को दर्शाया। मुख्य यजमान विनय अग्रवाल एवं दीप्ति अग्रवाल रहे। अन्य श्रद्धालु भी पूजा-अर्चना में शामिल रहे। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल एवं मंत्री पवन अग्रवाल सहित विधु सिंघल, शरद वार्ष्णेय, प्रमोद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अजय अग्रवाल का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...