Moradabad News: महाराज दक्ष प्रजापति के जयकारों से गूंजता रहा हाईवे
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: भगवान दक्ष प्रजापति का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह हवन, पूजन के कार्यक्रम आरंभ हुए। दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें झांकियों के माध्यम से दक्ष प्रजापति का संदेश प्रसारित किया। हनुमान मूर्ति पर कार्यक्रम का आरंभ जिलाध्यक्ष देवी प्रजापति सहित अन्य अतिथियों ने हवन एवं पूजन से किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर विश्व कल्याण एवं सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराज दक्ष प्रजापति के व्यक्तित्व एवं कृत्वित पर प्रकाश डाला। सभी ने उनके आदर्श अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने संगठन पर बल देते हुए कहा कि संगठित रहकर ही महाराज के बताए मार्ग का अनुसरण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज और सनातन संस्कृति को एक सूत्र में पिरोते हैं। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.