मुरादाबाद, जुलाई 5 -- Moradabad News: महाराजा अग्रसेन महिला समाज की ओर से रविवार को एक्वा थीम पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में विभिन्न प्रकार के सरप्राइजेज, गेम्स, लकी ड्रा और हाउसी का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने खूब मस्ती की। राधिका अग्रवाल, मोनिका मित्तल, राखी सिंघल और आशा जिंदल ने विभिन्न मस्ती भरे खेलों से सभी का मनोरंजन किया। इस अवसर पर राखी सिंघल आशा जिंदल, रेखा मित्तल, अंशु अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...