Moradabad News: महाआरती कर कि विश्व कल्याण की कामना
मुरादाबाद, अगस्त 11 -- Moradabad News: हिंदू मंडल किसरौल ने सावन की शिवरात्रि पर चौरासी घंटा स्थित भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा के समक्ष महाआरती की। श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर रणवीर सिंह रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी से आभार व्यक्त किया। व्यवस्था में अरविंद अग्रवाल जौनी सहित राजेंद्र गुप्ता, सत्यदेव शर्मा, सविता शर्मा, बबीता ठाकुर,मीना गौड़, मीनू शर्मा, अनिल रस्तोगी आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.