Moradabad News: महमूदपुर माफी में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सड़क किनारे अवैध कब्जे ध्वस्त
मुरादाबाद, जुलाई 29 -- Moradabad News: नगर पंचायत महमूदपुर माफी में बुधवार को संभल-मुरादाबाद मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाया। बुलडोजर और नगर पंचायत की टीम को मौके पर देखकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने कार्रवाई से पहले ही स्वयं अपने अस्थायी अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। वहीं जिन दुकानों के बाहर पक्के चबूतरे और अन्य अवैध निर्माण किए गए थे उन्हें बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। अभियान के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से सड़क का काफी हिस्सा अतिक्रमण मुक्त हो गया जिससे आवागमन भी सुचारु ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.