मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर शहर में जश्ने गौसुल वरा की महफिलों और जलसों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शहर के हरथला हिमगिरी कॉलोनी स्थित हरथला अमन कमेटी के संस्थापक फैजान सलमानी के निवास पर भी जश्ने गौसुल वरा की महफिल आयोजित हुई। मगरिब की नमाज के बाद कुल शरीफ हुआ और इसके बाद लंगर लगा। ईशा की नमाज के बाद महफिले गौसे आजम सजी, जिसमें मुफ्ती मुस्तेजाब हुसैन कादरी ने गौसे पाक की जिंदगी और फजीलत बयां की। ख्वाजा मस्जिद के इमाम मौलाना आकिल रजा नईमी ने गौसे आजम से जुड़े वाक्यात सुनाए। नातख्वां अकरम वारसी, आरिफ अशरफी, शकील खलीफा व शकील वारसी उर्फ नूर शाह बाबा ने नातिया कलाम पेश किए। आखिर में सलातो सलाम पेश किया गया। सैय्यद मोहम्मद हाशिम ने मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ कराई। कार्यक्रम में मो...