मुरादाबाद, अगस्त 8 -- Moradabad News: लायनेस क्लब प्राचीन की ओर से शनिवार को तीजोत्सव लेडीज क्लब में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर क्लब डायरेक्टर सरोज गुप्ता डायरेक्टर, अंजू लोचब व डायरेक्टर प्रिया पांडे ने किया। वहीं क्लब प्रेसिडेंट बबीता गोयल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सुंदर उपहार दिए। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष भाजपा विजयलक्ष्मी पंडित ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं। वहीं पल्लवी अग्रवाल व मृदुल दुबे ने तीज के अवसर पर सुंदर तीज गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। तीज उत्सव में तीज क्वीन का भी चुनाव किया गया, तीज क्वीन का खिताब भावना चौधरी ने जीता। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पूजा के सिर सजा तीज क्वीन का खिताब इसके बाद मनोरंजन गेम्स एवं हाउजी आदि का आयोजन किया गया। मंच संच...