मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को जनपद स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14, 17 और 19 बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयराज सिंह और जिला क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने किया। स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज और जीजी हिंदू इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चयनकर्ता राजपाल सिंह (चित्रगुप्त इंटर कॉलेज) और मनोज प्रताप सिंह (एसडीएम इंटर कॉलेज) रहे। अंडर-14 में देवप्रताप सिंह प्रथम, वंश गिरी द्वितीय और अर्जुन सिंह राठौर तृतीय रहे। अंडर-17 में आशीष सिंह ने पहला, केशव ने दूसरा और हनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में वंश भदौरिया प्रथम, लकी द्वितीय और कार्तिक पाल तृतीय रहे। प्रतियो...