Moradabad News: ममेरे भाई की रंजिश में युवक पर हमला, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में ममेरे भाई की रंजिश को लेकर आरोपी ने मुगलपुरा क्षेत्र निवासी युवक पर हमला कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के गुईया बाग निवासी अलफेज आलम ने कटघर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त को शाम के समय वह करूले की पुलिया पर गया था। अलफेज के अनुसार उसके मामा के बेटे अरमान की करूला अखबार फैक्ट्री के पास रहने वाला फाहद से रंजिश चल रही है। आरोप है कि उसी रंजिश में फाहद ने अलफेज के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फाहद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.