Moradabad News: मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों पर हुई चर्चा
मुरादाबाद, अक्टूबर 18 -- Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के मंडल खाबरी अब्बल के अंतर्गत आने वाले शक्ति केंद्र बीरमपुर में पार्टी की एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ''मन की बात'' कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सफल बनाने के विषय में विस्तार से चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ताओं के रूप में विधानसभा प्रभारी पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दयाराम मौर्य, पूर्व प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष परमेश्वर नाथ गोस्वामी उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए और बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.