Moradabad News: मनोरंजक कार्यक्रमों सहित की फूड पार्टी
मुरादाबाद, जुलाई 13 -- Moradabad News: अस्तित्व फाउंडेशन एवं प्रगति कायस्थ सेवा संगठन ने आशियाना निवासी मीता जौहरी के आवास पर फूड पार्टी का आयोजन किया। इसमें सभी महिलाएं अपने अपने घर से कम तेल में बने व्यंजन बनाकर लाईं। आयोजक नीतू सक्सेना ने बताया पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ खाद्य संरंक्षण अभियान के तहत की गई। सभी ने एक-दूसरे के व्यंजन शेयर किये। पार्टी में सरप्राइज गेम सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में नीतू सक्सेना, मीता जौहरी, अंजुला भटनागर, पूनम भटनागर, रजनी सक्सेना, स्मिता सक्सेना, वंदना सक्सेना, शशि सक्सेना, शालू, लकी, रेखा, शिवानी आदि शामिल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.