मुरादाबाद, जुलाई 9 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से एक व्यक्ति ने मकान बेचने के नाम पर 15 लाख 75 हजार रुपये लेकर हड़प लिए। रकम मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के प्रकाशनगर निवासी राजकुमार सिंह ने मझोला के ही मानपुर नारायणपुर निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में राजकुमार सिंह ने बताया कि वह सिंचाई विभाग के नलकूप खंड-प्रथम से 31 मार्च 2023 को सिंचाई पर्यवेक्षक के पद से रिटायर हुए थे। राजकुमार सिंह के अनुसार विकास नगर निवासी अरुण प्रताप सिंह मध्य गंगा निर्माण खंड-15 में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात हैं। अरुण प्रताप सिंह ने उन्हें जितेंद्र कुमार शर्मा से मिलवाया और बताया कि ...