मुरादाबाद, अगस्त 31 -- Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्र में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार रक्षाबंधन मनाने के लिए संभल गया था। अगले दिन शाम को पड़ोसी ने कॉल करके चोरी की सूचना दी। मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना कटघर के कमलाविहार पीतलनगरी निवासी पुलकित कुमार फर्म में काम करते हैं। पुलकित की पत्नी नीतू तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रक्षाबंधन के दिन 28 अगस्त को वह परिवार के साथ संभल स्थित मायके राखी बांधने गई थी। घर में ताला लगा था। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: बंद पड़े घर से 3 लाख रुपये के आभूषण चोरी अगले दिन पड़ोसी ने कॉल करके बताया कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। नीतू तोमर के अनुसार वह अगले दिन शाम 6:30 बजे वापस आई तो घर का ताला टूटा मिल...