Moradabad News: मकान का छज्जा गिरने से पत्नी की मौत, पति घायल
मुरादाबाद, अगस्त 3 -- Moradabad News: बसई हरिया वाला में मकान का छज्जा गिरने से इसके नीचे कपड़े धो रही महिला की मलबे में दब कर मौत हो गई जबकि छज्जे के ऊपर खड़ा पति गंभीर घायल हो गया। जनपद बिजनौर के थाना नगीना क्षेत्र के नेमतपुर इशकीपुरा गांव निवासी मानसिंह ने बसई हरिया वाला में सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज के निकट मकान का निर्माण कराया और छज्जा काफी बड़ा रखवा दिया। मानसिंह के छोटे भाई धर्मेंद्र का परिवार दो दिन पहले यहां किराए पर रहने आया था । सोमवार की सुबह धर्मेंद्र छज्जे के ऊपर टहल रहा था जबकि उसकी पत्नी छज्जे के नीचे बैठी कपड़े धो रही थी। तभी अचानक सुबह छज्जा जमीन पर आ गिरा और इसके मलबे में दब कर धर्मेंद्र की पत्नी पूजा की मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया ,उसकी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.