Moradabad News: मंडे ओपीडी पर आज दिख सकता है आफत की बारिश का असर
मुरादाबाद, सितम्बर 28 -- Moradabad News: संक्रामक रोगों के सीजन में अस्पतालों में मरीजों की बढ़ रही भीड़ के बीच इस बार सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या कम रहने की संभावना दिख रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या दूसरे दिनों की तुलना में डेढ़ गुना या इससे भी अधिक रहने के रुझान को देखते हुए मरीजों को मिलने वाली सहूलियतों में कोई कमी नहीं आने देने पर फोकस किया गया है, लेकिन, इस बार सोमवार को पिछले तीन दिनों से बना हुआ प्रतिकूल मौसम अपना असर दिखा सकता है। जिसकी वजह से इस बार सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या पिछले सोमवारों की तुलना में कम रहने की संभावना दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.