मुरादाबाद, अक्टूबर 5 -- Moradabad News: भाजपा ने मंडल स्तर पर संगठनों को मथना शुरू कर दिया है। मुरादाबाद महानगर के प्रभारी प्रमेंद्र जांगड़ा ने मुरादाबाद में तीन दिन के प्रवास पर मंडल स्तर पर बने संगठन के बीच अपना रोड मैप बताया। बूथों पर एक एक पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की। प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने अपने तीन दिवसीय मुरादाबाद महानगर प्रवास में कहा कि बूथ ही सियासी युद्ध के असली मैदान हैं। उन्होंने महानगर के रविवार को चार मंडलों चन्द्रनगर, लाइनपार, दससराय एवं कटघर मंडल में संगठनात्मक बैठकों में सहभागिता कर बैठक को संबोधित किया। बैठकों में संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। वहीं आज शाम दीवान का बाजार और सिविल लाइन्...