Moradabad News: मंडल स्तरीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स के ट्रायल नवंबर में
मुरादाबाद, अक्टूबर 31 -- Moradabad News: मुरादाबाद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 का आयोजन 11 से 22 दिसंबर तक तेलंगाना में किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश की टीमों के चयन को मंडल स्तर पर ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि पांच खेलों में बालक और बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वॉलीबॉल (पुरुष) का ट्रायल 3 और 4 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रयागराज के अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। हॉकी बालिका वर्ग का ट्रायल 3 नवंबर और बालक वर्ग का 4 नवंबर को लखनऊ के पद्मश्री मो. शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, विजयनगर खंड, गोमतीनगर में होगा। यह भी पढ़ें- Agra News: अलीगढ़ में होंगे खेलो इंडिया के ट्रायल कबड्डी बालिका वर्ग का ट्रायल 3 नवंबर और बालक वर्ग का 4 नवंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.