मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: यूपी सरकार में पर्यटन विभाग के मंत्री जयवीर सिंह ने मुराबाद मंडल में सभी जिलों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं का कार्य समय से पूरा करें। बरेली के बाद मुरादाबाद मंडल की समीक्षा करने पहुंचे जयवीर सिंह ने सभी परियोजनाओं की बारी बारी से समीक्षा की। मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की मौजूदगी में कमिश्नरी सभागार में समीक्षा शुरू की गई। पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2026-27 में मुरादाबाद मंडल के प्रत्येक जिले में परियोजनाओं का तोहफा मिला है। इसमें हम सांस्तकृतिक धार्मिक महत्व वाली धरोहरें सहेजते हैं साथ ही पर्यावरण और संस्कृति की दृष्टि से भी समृद्ध बनाते हैं। यह भी पढ़ें- 35 करोड़ की परियोजनाओं पर पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया मंथन मुरादाबाद में कई प्रोजेक्...