Moradabad News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) एवं रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज (बालिका वर्ग) के संयुक्त तत्वावधान में मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन गोल्डन गेट स्कूल के तरणताल में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार शुक्ला, रामचंद्र शर्मा कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या हेमलता तथा मंडलीय क्रीड़ा सचिव वंश बहादुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जनपद के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ता की जिम्मेदारी सुमित कुमार शर्मा, रेखा एवं सलीम यूसुफ जैदी ने निभाई, जबकि पर्यवेक्षक शाने आलम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का संचालन सुमित कुमार शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.