मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: रामलीला मैदान में चल रही श्री कृष्ण लीला में शनिवार को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक मंचन हुआ। वृंदावन से आए कलाकारों ने माखन चोरी और मटकी फोड़ प्रसंग का सजीव चित्रण किया। कलाकारों ने दिखाया कि किस प्रकार बाल कृष्ण अपने सखाओं के साथ गोपियों के घरों से माखन चुराते हैं और पकड़े जाने पर भोलेपन से मुस्कुरा देते हैं। मटकी फोड़ लीला के दौरान गोपियों और कान्हा की नोक-झोंक देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए और पूरे पंडाल में तालियां गूंज उठीं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अवनीश शर्मा, पंकज गुप्ता सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...