Moradabad News: मंगूपुरा समेत कई इलाकों में सुबह में 4 घंटे गुल रही बिजली
मुरादाबाद, अगस्त 20 -- Moradabad News: नया मुरादाबाद समेत कई इलाकों में गुरुवार सुबह करीब छह बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह 10 बजे तक बिजली नहीं आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मांगूपुरा सेक्टर-13, नया मुरादाबाद, रेलवे विहार कॉलोनी समेत आसपास के कई क्षेत्रों में सुबह से ही बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों के दैनिक कामकाज प्रभावित हुए। सुबह के समय बिजली नहीं होने से पानी की मोटर और घरेलू उपकरण भी नहीं चल सके। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार नया मुरादाबाद क्षेत्र में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: महेशखूंट में चार घंटे बिजली बाधित फाल्ट ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.