Moradabad News: भोजपुर में भरभरा कर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत
मुरादाबाद, सितम्बर 10 -- Moradabad News: भोजपुर/मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अक्का भीकनपुर में गुरुवार सुबह दो मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। इस दौरान महिला मलबे में दब गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद महिला को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान में रहने वाले अन्य लोग बाहर थे। यदि मकान कुछ घंटे पहले गिरता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। थाना भोजपुर के गांव अक्का भीकनपुर निवासी कासम अली की गांव में ही सीमेंट और खाद की छोटी सी दुकान है। वह राजमिस्त्री का भी काम करता है। कासम अली का दो मंजिला मकान गांव के बाहरी हिस्से में सड़क किनारे बना है। जिसमें वह पत्नी गुलेबा उर्फ ओलेबा खातून(40) और चार बच्चों के साथ रहता है। बताया कि गुरुवार सुबह कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.