Moradabad News: भोजपुर थाना समाधान दिवस में चार शिकायतों में दो का निस्तारण
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल चार शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष दो शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आईं दस शिकायतें, पांच का मौके पर हुआ निस्तारण समाधान दिवस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.