Moradabad News: भोजपुर क्षेत्र मे धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: भोजपुर। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नबी की शान में नातें पेश कीं जुलूस नगर पंचायत भोजपुर बड़ी मंडी से होकर ईदगाह मैदान पहुंच जहां पर शहर इमाम मौलाना हनीफ मिस्बाही ने नगर वासियों को जश्ने ईद मिलादुन नबी की मुबारकबाद पेश की तथा मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की अपील की जबकि पीपलसाना प्राथमिक विद्यालय से जुलूस पीपलसाना बस स्टैंड होता हुआ रिजवान उल हक इंटर कॉलेज पर समाप्त हुआ। क्षेत्र के लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और अमन, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तिरंगे के साथ निकला जश्ने ईद-उल-नबी का जुलूस, पढ़े नात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.