मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि इस वर्ष गन्ने का रेट 600 रुपए प्रति कुंतल किया जाए। वहीं ग्राम कुआंखेड़ा से पीपली घनश्याम तक नहर की सफाई कराई जाए। ग्राम बंदे वाली मड़ैया से सुरजननगर डिलारी मार्ग पर नाला गन्दे पानी से अटा है। उसे साफ करा कर नाला खुलवाया जाए। गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक नहर की पटरी मिट्टी डलवा कर ठीक करायी जाए। डिलरा चौराहा से गक्खरपुर तक कच्ची नहर की पटरी जो मेन रोड इस्लामनगर से जोड़ती है उसे पक्का कराया जाए। ग्राम रूपपुर टंडोला में गोवंशीय पशु घूम रहे हैं, जिनसे फसल एवं जान का खतरा है उन्हें गोशाला भिजवाने समेत तमाम मांगे उठाई। ज्ञापन देने वालों में टेकपाल सिंह, हरीराज सिंह,राजेंद्र सिंह, ...