मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मुरादाबाद रवाना हुए तथा फौलादपुर गांव में इकट्ठा होकर सड़क पर सांकेतिक धरना देकर जाम लगाया। धरना स्थल पर घनेंद्र शर्मा ने संबोधित किया, बताया कि अमेरिका और भारत की जो डील है, उसके विरोध में तथा ठाकुरद्वारा क्षेत्र की पीडब्लूडी रोड की समस्या जो ठाकुरद्वारा से सुरजन नगर तक क्षतिग्रस्त हो गई है, बीच-बीच में गड्ढे हैं, जिन पर निकलना दूभर हो रहा है । उसे ठीक करने और यूरिया एनपीके की खाद किसानों को समय से उपलब्ध कराने , बिजली का बिल जो मीटरों में अधिक रीडिंग दर्शा रहा है ,उसको कम करवाने, नहरो का पानी टेल तक पहुंचाने ,गन्ने का रेट 500 रुपया प्रति कुंतल घोषित करने की मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना देने 11:00 ब...