Moradabad News: भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम को सोंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: बिलारी। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इंतखाब उर्फ कासिम पाशा के नेतृत्व में अनेक समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोंपा गया। मंगलवार को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से अनेक मांगे की गई है, जिनमें विधवा महिला रहमत का अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाने के मामले में कहा गया है कि पात्रता की जांच ब्लॉक स्तर से पूरी हो चुकी है और संबंधित सच्चे द्वारा अपनी रिपोर्ट भी लगा दी गई है, इसके बावजूद भी आपूर्ति निरीक्षक उनका अंत्योदय कार्ड नहीं बना रहे हैं। इसके साथ ही कहा है कि जो लोग पात्र नहीं है, उनके राशन कार्ड निरस्त किए जाए और पात्र लोगों के ही राशन कार्ड बनाए जाएं। इसके साथ ही जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही लापरवाही एवं अवैध वसूली की जांच की जाए। चक रोड की निष्पक्ष पैमाइश तथा तहसील में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.